कल्याण गुरुकुल के हुनर से चेन्नई में चमक रहा हिरणपुर के युवाओं का भविष्य

Updated:
विज्ञापन

चेन्नई में उपस्थित युवा | Prabhat Khabar Network

कल्याण गुरुकुल हिरणपुर के प्राचार्य प्रवीण सिंह ने चेन्नई में कार्यरत युवाओं से मुलाकात की और उनके कामकाज व अनुभव के बारे में जानकारी ली.

विज्ञापन

हिरणपुर : कल्याण गुरुकुल हिरणपुर के प्राचार्य प्रवीण सिंह ने गुरुवार को गौरीशंकर के साथ चेन्नई स्थित इंटिमेट फैशन कंपनी का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने कल्याण गुरुकुल से प्रशिक्षण प्राप्त कर कंपनी में कार्यरत चयनित युवाओं से मुलाकात की. प्राचार्य ने युवाओं से उनके कामकाज, रहने की व्यवस्था और कंपनी में मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली. प्राचार्य के पहुंचने पर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला.

आपके शहर में

विज्ञापन
चेन्नई पहुंचकर प्राचार्य ने युवाओं से जाना हाल  | Prabhat Khabar Network
चेन्नई पहुंचकर प्राचार्य ने युवाओं से जाना हाल | Prabhat Khabar Network

रोजगार मिलने से युवाओं में खुशी

युवाओं ने बताया कि प्रशिक्षण के बाद रोजगार का अवसर मिलने से वे काफी खुश हैं. वे कंपनी में पूरी मेहनत और लगन के साथ काम कर रहे हैं. इस दौरान प्राचार्य ने युवाओं से उनके अनुभव भी साझा किए और किसी तरह की परेशानी होने पर तत्काल जानकारी देने को कहा.

मेहनत और अनुशासन से मिलेगी सफलता

प्रवीण सिंह ने युवाओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि मेहनत, अनुशासन और लगन से ही सफलता हासिल की जा सकती है. उन्होंने युवाओं को अपने कौशल को लगातार बेहतर करने और रोजगार के इस अवसर का सदुपयोग करने की सलाह दी. साथ ही सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

अन्य युवाओं के लिए बन रहा प्रेरणा का आधार

कल्याण गुरुकुल से प्रशिक्षण लेकर विभिन्न कंपनियों में युवाओं का चयन क्षेत्र के अन्य बेरोजगार युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक बन रहा है. प्रशिक्षण के बाद रोजगार से जुड़ रहे युवाओं की सफलता क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी कौशल विकास और रोजगार के अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola