प्रसिद्ध गरम पानी मेले की तैयारियां पूरी, आज उमड़ेगी भीड़

Updated:
विज्ञापन

सीदपुर गरम कुंड में मकर संक्रांति पर लगने वाली प्रसिद्ध गरम पानी मेला की सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है.

विज्ञापन

पाकुड़िया. सीदपुर गरम कुंड में मकर संक्रांति पर लगने वाली प्रसिद्ध गरम पानी मेला की सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. मेला परिसर में मिनाबाजार, मिठाई की दुकानें, मनोरंजन के विभिन्न साधन तारामाची, ड्रैगन रेल, बुगी-बुगी डांस, संथाली एवं बंगला ड्रामा के रंगमंच आदि सज-धज कर तैयार है. शांति व्यवस्था के लिए पुलिस कैंप, मेडिकल कैंप, जलापूर्ति टैंक आदि की भी तैयारी पूरी कर ली गयी है. मेले की तैयारियों का जायजा सोमवार को महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार और थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने ली. उन्होंने स्थानीय मेला कमेटी के सदस्यों के साथ मेला परिसर का भ्रमण किया. इस दौरान एसडीपीओ ने तारामाची संचालकों को तारामाची में चढ़ने वाले पर्यटकों को सेफ्टी बेल्ट पहनाने और सभी सुरक्षा मानकों का पालन करने का निर्देश दिया. साथ ही मेला कमेटी वॉलेंटियर को आइडी कार्ड पहनकर मेला में शांति व्यवस्था के लिए निगरानी रखने का निर्देश भी दिया. सीदपुर मौजा स्थित गरमकुंड, पाकुड़िया प्रखंड के इस स्थान पर मकर संक्रांति के दिन आस्था की विशेष अनुभूति होती है. इस अवसर पर यहां का नजारा कुंभ मेले की तरह लगने लगता है. मकर संक्रांति के दिन भारी संख्या में लोग आस्था की डुबकी लगाकर पूजा और दान कर्म में लीन रहते हैं. यहां स्नान करने के लिए केवल पाकुड़िया प्रखंड के लोग ही नहीं, बल्कि पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आसाम, बिहार समेत अन्य राज्यों से भी लोग पहुंचते हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola