प्रभात खबर के सुपर मानसून धमाका में रूमा को प्रेशर कुकर, महफूज को मिला सीलिंग फैन

Updated:
विज्ञापन

सुपर मानसून धमाका ऑफर के तहत विजेताओं को पुरस्कार प्रदान | Prabhat Khabar Network

प्रभात खबर के सुपर मानसून धमाका में पाकुड़ के रूमा महांतो को प्रेशर कुकर और महफूज आलम अंसारी को सीलिंग फैन मिला. लकी ड्रॉ विजेताओं ने जताई खुशी.

विज्ञापन


आपके शहर में

विज्ञापन

पाकुड़ : प्रभात खबर के सुपर मानसून धमाका 2026 ऑफर के तहत शुक्रवार को पाकुड़ स्थित प्रभात खबर कार्यालय में लकी ड्रॉ के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया गया. मां दुर्गा कॉलोनी, राज हाई स्कूल रोड निवासी रूमा महांतो की ओर से उनके पति परिमल दास ने प्रेशर कुकर प्राप्त किया. वहीं हरिणडांगा बाजार, धुलियान रोड निवासी मोहम्मद महफूज आलम अंसारी को सीलिंग फैन दिया गया. दोनों विजेताओं को प्रभात खबर के सर्कुलेशन एक्सक्यूटिव अशोक कुंडु ने पुरस्कार प्रदान किया. पुरस्कार मिलने पर विजेताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रभात खबर के प्रति आभार जताया.

सुपर मानसून धमाका ऑफर के तहत विजेताओं को पुरस्कार प्रदान  | Prabhat Khabar Network
सुपर मानसून धमाका ऑफर के तहत विजेताओं को पुरस्कार प्रदान | Prabhat Khabar Network

20 कूपन जमा कर लकी ड्रॉ में हुए शामिल

गौरतलब है कि प्रभात खबर की ओर से पाठकों के लिए सुपर मानसून धमाका 2026 ऑफर चलाया जा रहा था. इसके तहत अखबार में प्रकाशित 30 कूपनों में से 20 कूपन काटकर कूपन फॉर्म पर चिपकाकर लकी ड्रॉ में शामिल हुए विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया गया. लकी ड्रॉ के माध्यम से पाठकों को विभिन्न आकर्षक पुरस्कार दिए जा रहे हैं.

पुरस्कार मिलने पर रूमा ने जतायी खुशी

रूमा महांतो ने बताया कि प्रभात खबर के सुपर मानसून धमाका ऑफर में पुरस्कार मिलना मेरे लिए खुशी की बात है. नियमित रूप से अखबार पढ़ने के साथ कूपन जमा करने का लाभ मिला. प्रेशर कुकर मिलने पर काफी प्रसन्नता हुई है. प्रभात खबर की ओर से पाठकों के लिए चलाया जा रहा यह आयोजन काफी अच्छा है. इससे पाठकों का अखबार के प्रति जुड़ाव और बढ़ता है.

सीलिंग फैन मिलने पर महफूज खुश

मो महफूज आलम अंसारी ने बताया कि प्रभात खबर के सुपर मानसून धमाका ऑफर में सीलिंग फैन पुरस्कार के रूप में मिलने से काफी खुशी हुई है. लकी ड्रॉ में अपना नाम आने की उम्मीद नहीं थी. अखबार के साथ कूपन जमा करने का यह अनुभव अच्छा रहा. प्रभात खबर लगातार अपने पाठकों के लिए इस तरह के आयोजन करता है, जो सराहनीय है. इसके लिए पूरी टीम का आभार व्यक्त करता हूं.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola