आंगनबाड़ी में रिक्त पड़े पदों पर बहाली नहीं होने से डीसी नाराज, सीडीपीओ व एलएस का वेतन रोका

Updated:
विज्ञापन

आंगनबाड़ी में तीन महीने से रिक्त पड़े पदों पर बहाली नहीं होने से डीसी नाराज हैं. समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान संबंधित सीडीपीओ, एलएस का वेतन स्थगित करने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन

पाकुड़. उपायुक्त मृत्युंजय कुमार वर्णवाल की अध्यक्षता में जिला समाज कल्याण विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक शनिवार को की गयी. उपायुक्त ने क्रमवार सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, पोषण ट्रैकर एप, खुशहाल बचपन, कन्यादान योजना आदि योजनाओं के संबंध में विस्तृत समीक्षा की. उपायुक्त ने तीन महीने से अधिक समय से रिक्त पड़ी आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका के लंबित पद वाले स्थानों से संबंधित सीडीपीओ, एलएस का वेतन स्थगित करने का निर्देश दिया. साथ ही एक महीने के अंदर लंबित सेविका एवं सहायिका का चयन करने का निर्देश दिया गया. उन्होंने कहा कि अगले दो महीने में जो भी सेविका एवं सहायिका रिटायर करने वाली हैं, वहां पहले ही ग्राम सभा पूर्ण कर रखने का निर्देश दिया ताकि चयन ससमय पूर्ण हो. वहीं पोषण ट्रैकर एप में एंट्री की समीक्षा के दौरान महेशपुर प्रखंड के खराब प्रदर्शन पर उपायुक्त ने नाराजगी व्यक्त की. उपायुक्त ने अगली बैठक से पूर्व महेशपुर प्रखंड को शत-प्रतिशत पूर्ण करने का निर्देश दिया. पोषण ट्रैकर अंतर्गत सभी लाभुकों का आधार सत्यापन कार्य को अगले मीटिंग से पूर्व शत-प्रतिशत पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया. सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना की समीक्षा क्रम में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने बताया कि 2024-25 में 25 हजार का लक्ष्य निर्धारित है. उपायुक्त ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को सभी स्कूलों में कैंप लगाकर योग्य लाभुकों को फाॅर्म अप्लाई कराकर योजना से लाभान्वित करने का निर्देश दिया. बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी बसंती ग्लाड़िस बाड़ा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार, सीडीपीओ एवं सभी महिला पर्यवेक्षिका समेत अन्य उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola