बिना नंबर का पिकअप लबदा घाटी में पलटा,मजदूर घायल; पुलिस पहुंची तो वाहन गायब

Updated:
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद मिक्सचर मशीन को उठाते मजदूर. | Prabhat Khabar Network

लबदा घाटी में चढ़ाई के दौरान एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. इस हादसे में वाहन पर सवार एक मजदूर को चोटें आई हैं. पुलिस के पहुंचने से पहले ही वाहन को हटा दिया गया था.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, लिट्टीपाड़ा : लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के कुंजबोना-लिट्टीपाड़ा पीडब्ल्यूडी सड़क स्थित लबदा घाटी में सोमवार सुबह मिक्सचर मशीन लेकर जा रहा बिना नंबर का पिकअप वाहन असंतुलित होकर पलट गया. हादसे में वाहन पर सवार एक मजदूर के आंशिक रूप से घायल होने की सूचना है. घायल मजदूर को ठेकेदार निजी क्लिनिक में इलाज के लिए ले गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

चढ़ाई पर नहीं चढ़ सका वाहन, पीछे लुढ़ककर पलटा

जानकारी के अनुसार बिना नंबर का पिकअप वाहन हिरणपुर थाना क्षेत्र से मजदूरों और मिक्सचर मशीन को लेकर लिट्टीपाड़ा के मोहनपुर गांव जा रहा था. लबदा घाटी में चढ़ाई के दौरान वाहन चढ़ नहीं सका. इसके बाद पिकअप पीछे की ओर लुढ़कने लगा और असंतुलित होकर सड़क पर पलट गया.

हादसे के दौरान वाहन पर सवार एक मजदूर को चोट लगी. घटना के बाद ठेकेदार घायल मजदूर को इलाज के लिए निजी क्लिनिक ले गया.

पुलिस के पहुंचने से पहले हटाया गया पिकअप

घटना के बाद पुलिस के पहुंचने से पहले ही वाहन चालक और मजदूरों ने पिकअप को उठाकर घटनास्थल से हटा दिया. बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन का रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस समेत अन्य आवश्यक कागजात उपलब्ध नहीं थे. इसी वजह से आनन-फानन में पिकअप को घटनास्थल से हटा दिये जाने की बात सामने आ रही है.

हालांकि, मिक्सचर मशीन को मौके पर ही छोड़ दिया गया था. बाद में दूसरी गाड़ी की मदद से मिक्सचर मशीन को भी घटनास्थल से हटा लिया गया.

करीब डेढ़ घंटे बाद पहुंची पुलिस

बताया गया कि घटना के करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस दुर्घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस के पहुंचने तक दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन को वहां से हटाया जा चुका था. हादसे में घायल मजदूर की स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola