दो दिन से लापता था 16 वर्षीय शिवधन, बांसलोई नदी में मिला शव

Updated:
विज्ञापन

बांसलोई नदी के बिस्टुपुर घाट से शव बरामद होने के बाद जुटी लोगों की भीड़. | Prabhat Khabar Network

महेशपुर के बिस्टुपुर गांव के पास बांसलोई नदी में एक 16 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया.युवक शिवधन मरांडी फुटबॉल प्रतियोगिता देखने गया था और दो दिनों से लापता था.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, महेशपुर : थाना क्षेत्र के बिस्टुपुर गांव के समीप बांसलोई नदी के बिस्टुपुर घाट से सोमवार अहले सुबह महेशपुर पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया. शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के इलाके में सनसनी फैल गयी. शव को देखने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गये.

आपके शहर में

विज्ञापन

पुलिस ने की शव की पहचान

शव मिलने की सूचना पर महेशपुर थाने के एएसआई मो. शाहिद पुलिस बल के साथ बांसलोई नदी पहुंचे. पुलिस ने शव की पहचान दुमका जिले के गोपीकांदर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव निवासी शिवधन मरांडी (16) के रूप में की.

इधर, शव मिलने की सूचना पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की.

पांच सितंबर को घर से निकला था युवक

परिजनों ने पुलिस को बताया कि शिवधन मरांडी पांच सितंबर को महेशपुर-घाटचोरा गांव में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता और भैंसा लड़ाई देखने के लिए घर से निकला था. कार्यक्रम देखने के बाद वह घर वापस नहीं लौटा. इसके बाद परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन दो दिनों तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी.

सोमवार सुबह बिस्टुपुर घाट में शव मिलने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने शव की पहचान शिवधन मरांडी के रूप में की.

पोस्टमार्टम नहीं कराने का दिया आवेदन

शव की पहचान होने के बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराने को लेकर महेशपुर थाना में आवेदन दिया. परिजनों ने अपने रीति-रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार करने के लिए शव सौंपने की अनुमति मांगी.

आवेदन के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया. युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ सकी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola