लोगों ने मकर संक्रांति पर किया गंगा स्नान

Updated:
विज्ञापन

मकर संक्रांति के अवसर पर मुर्शिदाबाद जिला अंतर्गत विभिन्न गंगा घाटों पर मंगलवार की अहले सुबह हल्की धुंध के बीच स्नानार्थियों की भीड़ जुटी.

विज्ञापन

फरक्का. मकर संक्रांति के अवसर पर मुर्शिदाबाद जिला अंतर्गत विभिन्न गंगा घाटों पर मंगलवार की अहले सुबह हल्की धुंध के बीच स्नानार्थियों की भीड़ जुटी. विशेषकर फरक्का बैराज के सामने गंगा नदी किनारे गांधी घाट, तालतला घाट, न्यू फरक्का बेनियाग्राम के खेजुरिया घाट पर लोगों ने गंगा में डुबकी लगायी. इसके बाद श्रद्धा के साथ भगवान भास्कर की पूजा की. साथ ही तिल एवं अन्य सामग्रियों का दान किया. इस अवसर पर गंगा घाट के आसपास मेले जैसा माहौल रहा. यहां स्थानीय लोगों के अलावा सीमावर्ती झारखंड से भी लोग बस व अन्य वाहनों से पहुंचे थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola