टोटो और ट्रैक्टर की टक्कर में तीन घायल

गाड़ी को जब्त किया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है
पाकुड़. मालपहाड़ी ओपी थाना क्षेत्र के बाहिरग्राम तीनमुहानी चौक के पास टोटो और ट्रैक्टर में टक्कर में हो गयी. इस दौरान तीन लोग घायल हो गए. मालपहाड़ी ओपी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के निवासी लोबिन सोरेन, लुसी मरांडी व असीम टुडू शामिल हैं. घायलों का इलाज सोनाजोड़ी सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. मामले को लेकर माल पहाड़ी ओपी प्रभारी अंशु कुमार उपाध्याय ने बताया कि एक ट्रैक्टर और टोटो में टक्कर हुई है, जिसमें तीन लोग घायल हैं. मौके से ट्रैक्टर चालक फरार हो गया है. गाड़ी को जब्त किया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




