पाकुड़ में कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या, इलाके में सनसनी
घटनास्थल पर मौजूद भीड़
Pakur News: पाकुड़ में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. एक बेटे ने अपने ही पिता की हसुवा से हत्या कर दी. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
पाकुड़ से राघव मिश्रा की रिपोर्ट
आपके शहर में
Pakur News: झारखंड के पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के किताझोर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक बेटे ने अपने ही पिता की हसुवा से हमला कर हत्या कर दी. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
पिता को घर बुलाकर की हत्या
मृतक की पहचान 55 वर्षीय दिवाकर सरदार के रूप में हुई है. बताया गया कि वह मिठाई दुकान में काम करते थे और वहीं रहते थे. आरोपी बेटे अनूप सरदार ने रात में उन्हें घर बुलाया और हसुवा से हमला कर मौत के घाट उतार दिया.
सुबह दी मौत की जानकारी
मृतक की बेटी दीपाली सरदार ने बताया कि हत्या के बाद आरोपी घर में ही मौजूद था. सुबह उसने परिवार को पिता की मौत की जानकारी दी. मौके पर पहुंचने पर दिवाकर सरदार के माथे पर हसुवा के वार का निशान मिला.
पहले भी करता था झगड़ा
परिजनों के अनुसार, आरोपी अनूप सरदार पहले भी घर में अक्सर लड़ाई-झगड़ा करता था. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है.
पुलिस ने आरोपी बेटे को किया गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर थाना ले गई. एसआई अशोलोक कुमार पांडे ने बताया कि 100 डायल से सूचना मिली थी. फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
इसे भी पढ़ें: कोल इंडिया में खत्म होगी यूनियनों की ‘दावा राजनीति’, अब सीक्रेट बैलेट से मिलेगी मान्यता
इसे भी पढ़ें: IIT ISM समेत देश के वैज्ञानिकों का कमाल, वॉल माउंटेड कॉम्पैक्ट इवी चार्जिंग यूनिट को मिला यूके का पेटेंट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए