मुर्शिदाबाद में एक ने फांसी व दूसरे ने विषपान कर जीवनलीला कर ली समाप्त

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

शनिवार की रात्रि आपसी कलह के बाद पत्नी के मायके चले जाने पर पति मोरसलीम शेख (28) ने घर के भीतर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

विज्ञापन

फरक्का. मुर्शिदाबाद जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्र अंतर्गत दो लोगों द्वारा जीवनलीला समाप्त करने का मामला सामने आया है. पहला मामला सागरदिघी थाना क्षेत्र अंतर्गत दस्तरहाट गांव का है, जहां बीते शनिवार की रात्रि आपसी कलह के बाद पत्नी के मायके चले जाने पर पति मोरसलीम शेख (28) ने घर के भीतर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिसका शव पुलिस ने बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं, दूसरी घटना नवग्राम थाना क्षेत्र के दक्षिणग्राम का है, जहां 79 वर्षीय वृद्ध दुलाल मंडल ने कीटाणुनाशक पी लिया. जिसे परिजन आनन-फानन में सागरदिग्घी अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. परिजनों के अनुसार, वृद्ध को शराब पीने से मना करने पर उसने यह कदम उठा लिया. इस मामले में भी पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिये जंगीपुर अस्पताल भेज दिया.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola