पाकुड़ में मासिक लोक अदालत : 18 वादों का निष्पादन, 1.93 लाख रुपये का समझौता
व्यवहार न्यायालय | Prabhat Khabar Network
पाकुड़ व्यवहार न्यायालय में आयोजित मासिक लोक अदालत में 18 वादों का निष्पादन किया गया और आपसी सहमति से 1.93 लाख रुपये का समझौता हुआ.
पाकुड़ : झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पाकुड़ के तत्वावधान में शनिवार को पाकुड़ व्यवहार न्यायालय परिसर में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया. मासिक लोक अदालत के लिए कुल नौ बेंचों का गठन किया गया था. विभिन्न मामलों की सुनवाई करते हुए कुल 18 वादों का निष्पादन किया गया. इस दौरान पक्षकारों के बीच आपसी सहमति के आधार पर कुल 1 लाख 93 हजार 749 रुपये का समझौता कराया गया.
आपके शहर में
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने की अध्यक्षता
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के रूप में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संजीत कुमार चंद्र ने की. वहीं प्रभारी सचिव विशाल मांझी की देखरेख में लोक अदालत की कार्यवाही संपन्न हुई.
न्यायिक अधिकारी और अधिवक्ता रहे मौजूद
मौके पर प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय रजनीकांत पाठक, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संजीत कुमार चंद्र, प्रभारी सचिव सह अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल मांझी, प्रभारी न्यायाधीश विजय कुमार दास समेत न्यायालय कर्मी, अधिवक्ता, वादी-प्रतिवादी व अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए