करंट की चपेट में आने से बंदर की मौत

जबरदाहा पुराना सिनेमा हॉल के पीछे शनिवार को हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से एक बंदर की मौत हो गयी.
हिरणपुर. जबरदाहा पुराना सिनेमा हॉल के पीछे शनिवार को हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से एक बंदर की मौत हो गयी. स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बंदर दम तोड़ दिया. इसके बाद स्थानीय अमित चौधरी उर्फ मिठू, महेश साहा, संजय बागती, मिलन बागती, निरंजन बागती, मनोज बागती ने मिलकर बंदर के शव को हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार के लिए बाजार में आर्थिक चंदा संग्रह किया. स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर आर्थिक मदद की. इसके बाद बंदर का अंतिम संस्कार धुलियान गंगा घाट पर ले जाने की तैयारी की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










