गिरिडीह पहुंचे विधायक हेमलाल मुर्मू, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि

Updated:
विज्ञापन

श्रद्धांजलि सभा में मौजूद विधायक हेमलाल मुर्मू | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

विधायक हेमलाल मुर्मू ने गिरिडीह पहुंचकर दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की.

विज्ञापन

संवाददाता , पाकुड़: लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू मंगलवार को सपरिवार गिरिडीह स्थित दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आवास पहुंचे. उन्होंने दिवंगत मंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक-संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की.

विज्ञापन

इस दौरान विधायक की पत्नी मीरु सोरेन और युवा नेता सह केंद्रीय सदस्य विकास मुर्मू भी मौजूद रहे.

सुदिव्य कुमार सोनू का निधन बेहद पीड़ादायक

विधायक हेमलाल मुर्मू ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन अत्यंत पीड़ादायक और अपूरणीय क्षति है. उन्होंने पार्टी और झारखंड की जनता के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ काम किया.

उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन के साथ भी सुदिव्य कुमार सोनू का आत्मीय संबंध रहा और पार्टी के महत्वपूर्ण कार्यों में उन्होंने मजबूती से अपनी भूमिका निभाई.

जमीनी और जनप्रिय नेता थे सुदिव्य

हेमलाल मुर्मू ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू जमीनी, संघर्षशील और जनप्रिय नेता थे. आम लोगों के बीच उनकी गहरी पकड़ थी तथा समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों से उनका आत्मीय जुड़ाव रहा.

उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का सरल व्यक्तित्व और सभी को साथ लेकर चलने की सोच उनकी अलग पहचान थी.

झामुमो परिवार और झारखंड को बड़ी क्षति

विधायक ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का निधन झारखंड मुक्ति मोर्चा परिवार के साथ-साथ पूरे झारखंड के लिए बड़ी क्षति है. खासकर गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र ने एक समर्पित और जनप्रिय नेता को खो दिया है, जिसकी कमी लंबे समय तक महसूस होगी.

उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन घड़ी में दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola