मीनू के अनुसार बच्चों को दें एमडीएम, न हो लापरवाही : बीडीओ

Updated:
विज्ञापन

बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि किसी भी शिकायत अथवा खाद्य विषाक्तता की स्थिति में त्वरित जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाये.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, लिट्टीपाड़ा प्रखंडस्तरीय स्टीयरिंग कमेटी सह मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय में बीडीओ संजय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में प्रखंड क्षेत्र के सभी सरकारी मान्यता प्राप्त विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना का नियमित, सुचारु एवं गुणवत्तापूर्ण संचालन सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया. बैठक के दौरान बीडीओ ने निर्धारित मीनू के अनुसार भोजन की गुणवत्ता, मात्रा एवं पौष्टिकता की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए. साथ ही खाद्यान्न की उपलब्धता एवं सुरक्षित भंडारण की निगरानी, किसी भी प्रकार की अनियमितता पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया. इसके अलावा विद्यालयों में रसोईघर की स्थिति, स्वच्छता, पेयजल व्यवस्था तथा रसोई उपकरणों की उपलब्धता की समीक्षा की गयी. रसोइया-सह-सहायकों के मानदेय भुगतान एवं उपस्थिति की निगरानी, छात्र उपस्थिति के अनुरूप भोजन की तैयारी तथा योजना के अंतर्गत व्यय एवं अभिलेखों की जांच पर भी सहमति बनी. बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि किसी भी शिकायत अथवा खाद्य विषाक्तता की स्थिति में त्वरित जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए तथा इसकी सूचना जिला स्तर को प्रतिवेदन के माध्यम से भेजी जाये. मौके पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी आतिश भट्टाचार्य, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी केसी दास, सहायक गोदाम प्रबंधक कुंदन कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola