नियमित टीकाकरण व पल्स पोलियो अभियान बनायें सफल

Updated:
विज्ञापन

पाकुड़. सोनाजोड़ी सदर अस्पताल के सभागार में गुरुवार को नियमित टीकाकरण एवं आगामी पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक हुई.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पाकुड़. सोनाजोड़ी सदर अस्पताल के सभागार में गुरुवार को नियमित टीकाकरण एवं आगामी पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय उपनिदेशक (स्वास्थ्य) पी शर्मा ने की. बैठक में सिविल सर्जन डॉ सुरेंद्र कुमार मिश्रा, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ केके सिंह, डॉ एसके झा उपस्थित थे. नियमित टीकाकरण में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने का निर्देश दिया गया. क्षेत्रीय उपनिदेशक पी शर्मा ने कहा कि कोई भी गर्भवती महिला और नवजात बच्चा टीकाकरण से वंचित नहीं रहने चाहिए. उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को घर-घर संपर्क कर पात्र लाभुकों तक टीकाकरण सेवाएं पहुंचाने का निर्देश दिया. कहा कि नियमित टीकाकरण के माध्यम से बच्चों को डिप्थीरिया, काली खांसी, टिटनेस, खसरा और पोलियो जैसी गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखा जा सकता है. बैठक में 28 जून से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने का निर्देश दिया गया. क्षेत्रीय उपनिदेशक ने कहा कि शून्य से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियोरोधी खुराक पिलाना अनिवार्य है. उन्होंने बताया कि अभियान के पहले दिन सभी स्थायी बूथों पर बच्चों को पोलियो की खुराक दी जायेगी. इसके बाद अगले तीन से पांच दिनों तक स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को चिह्नित कर उन्हें पोलियो की खुराक पिलाना सुनिश्चित करेंगी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola