होली पर शांति, सौहार्द व आपसी भाईचारा बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता

Updated:
विज्ञापन

होली पर्व के मद्देनजर उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर संयुक्त रूप से ब्रीफिंग की.

विज्ञापन

डीसी-एसपी ने जिलावासियों को दी होली की शुभकामाएं संवाददाता, पाकुड़ होली पर्व के मद्देनजर उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर संयुक्त रूप से ब्रीफिंग की. सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी को होली के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. डीसी ने कहा कि होली पर्व के दौरान शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारा बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. सभी संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता व पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करें. सोशल मीडिया पर सतत निगरानी रखते हुए अफवाह फैलानेवालों, असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करें. किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में त्वरित राहत उपलब्ध कराने के लिए अग्निशमन दस्ता व एंबुलेंस सेवा को अलर्ट मोड में रखने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी एवं कर्मी अपने ड्यूटी स्थल पर उपस्थित रहें. कंट्रोल रूम को पूर्ण रूप से सक्रिय रखा जाय. नियमित खैरियत प्रतिवेदन लेने के साथ-साथ इस वर्ष होलिका दहन दो दिन होने के कारण विशेष सावधानी बरतने को कहा. प्रातःकालीन कार्यक्रमों के दौरान फायर ब्रिगेड को रेडी मोड में रखें. ग्रहण के कारण मंदिरों में विशेष पूजा के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था और सुदृढ़ करने का निर्देश दिया. वहीं, एसपी निधि द्विवेदी ने कहा कि सभी थाना प्रभारी एवं दंडाधिकारी पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी का निर्वहन करें. किसी भी हलचल या अप्रिय घटना की सूचना तत्काल कंट्रोल रूम को दें. संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष फोर्स की तैनाती व पुलिस लाइन में अतिरिक्त बल रिजर्व रखने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि होली व उसके पूर्व चौकसी बरती जाए, खासकर उन क्षेत्रों में जहां सामुदायिक रूप से संवेदनशील स्थिति है. बिना अनुमति किसी जुलूस या प्रदर्शन को न निकलने दें. सोशल मीडिया की निगरानी, नियमित गश्ती, संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकालने को कहा. कहा कि जिन स्थानों पर मेला या धार्मिक आयोजन प्रस्तावित है, वहां आयोजकों से समन्वय स्थापित कर शांति व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है. उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि किसी पर जबरन रंग न डालें, शालीनता एवं सौहार्द बनाए रखें. पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola