स्कॉर्पियो के धक्के से बाइक सवार हुआ जख्मी, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Updated:
विज्ञापन

महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक के समीप स्कॉर्पियो और बाइक के बीच जबरदस्त टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया.

विज्ञापन

महेशपुर. थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक के समीप एक स्कॉर्पियो और बाइक के बीच जबरदस्त टक्कर में बाइक सवार फागू साह गंभीर रूप से घायल हो गये. जानकारी के अनुसार शहरग्राम गांव निवासी फागू साह घर में खाना खाकर शहरग्राम की ओर जा रहे थे. इसी दरम्यान महेशपुर की ओर से आ रही स्कॉर्पियो (जेएच04वाई 5343) तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चलाते हुए शहरग्राम गांव के समीप बाइक सवार को सामने से धक्का मार दिया. इससे बाइक चालक फागू साह का हाथ-पैर फ्रैक्चर हो गया. घटनास्थल के आसपास के ग्रामीणों ने घायल व्यक्ति को इलाज के लिए पाकुड़ सदर अस्पताल पहुंचाया. उधर, घटना को लेकर आसपास के ग्रामीण आक्रोशित हो गए और सड़क जाम कर दिया. घटना की सूचना महेशपुर थाना प्रभारी सन्नी सुप्रभात को मिलते ही एसआई रवि शर्मा, घनश्याम यादव सहित अन्य जवानों के साथ घटनास्थल पहुंचे. जहां पुलिस पदाधिकारी ने आक्रोशित ग्रामीणों को काफी समझाने के बाद कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. इसके करीब दो घंटे बाद सड़क जाम को हटाया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola