कमलघाटी ने करियोडीह को 206 रन से किया पराजित

Updated at : 29 Jan 2025 6:37 PM (IST)
विज्ञापन
कमलघाटी ने करियोडीह को 206 रन से किया पराजित

एचपीएल क्रिकेट ट्रॉफी का दूसरा सेमीफाइनल बुधवार को कमलघाटी और करियोडीह के बीच खेला गया. इसमें कमलघाटी ने करियोडीह को 206 रन के बड़े अंतर से हरा दिया.

विज्ञापन

हिरणपुर. हिरणपुर फुटबॉल मैदान में आयोजित एचपीएल क्रिकेट ट्रॉफी का दूसरा सेमीफाइनल बुधवार को कमलघाटी और करियोडीह के बीच खेला गया. इसमें कमलघाटी ने करियोडीह को 206 रन के बड़े अंतर से हरा दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए कमलघाटी की टीम ने 293 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया. करियोडीह की टीम ने 9.4 ओवर में 87 रन पर ऑल आउट हो गयी. कमलघाटी की ओर से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए प्रशांत वासुनिया 78 और राजा कुमार ने 76 रन की शानदार पारी खेली. मैच में 78 रन बनाने वाले प्रशांत वासुनिया को मैन ऑफ द मैच चुना गया. वहीं सेमीफाइनल में उपविजेता टीम को दस हजार नकीद देकर पुरस्कृत किया गया. शनिवार को फाइनल मैच आजाद स्पोर्टिंग कमलघाटी बनाम दुर्गापुर क्रिकेट क्लब के बिच खेला जायेगा. इस टूर्नामेंट में विजेता टीम को दो लाख रुपये और उपविजेता टीम को एक लाख रुपये नकद दिया जायेगा. आयोजन को सफल बनाने में कमेटी के अध्यक्ष अमिरुल, उपाध्यक्ष कयुम, सलीम, कबीर, इस्माइल, वसीम आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola