स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों पर पाकुड़ अलर्ट, सदर अस्पताल में 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड रिजर्व
सदर अस्पताल का निरीक्षण करते सिविल सर्जन | Prabhat Khabar Network
झारखंड में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए पाकुड़ स्वास्थ्य विभाग अलर्ट. सदर अस्पताल में 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार, मरीज मिलते ही इलाज शुरू.
पाकुड़ : झारखंड में स्वाइन फ्लू और सीजनल इन्फ्लूएंजा के बढ़ते मामलों को देखते हुए पाकुड़ स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में है. सिविल सर्जन प्रवीण कुमार संथालिया ने मंगलवार को सोनाजोड़ी स्थित सदर अस्पताल का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने अस्पताल में 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड आरक्षित रखने का निर्देश दिया.
आपके शहर में
10 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार
सिविल सर्जन ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए अस्पतालों में अतिरिक्त बेड आरक्षित रखने का निर्देश प्राप्त हुआ है. इसके आलोक में सदर अस्पताल में 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार कर लिया गया है. संबंधित चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं.
उन्होंने कहा कि स्वाइन फ्लू या सीजनल इन्फ्लूएंजा का कोई मामला सामने आने पर लापरवाही नहीं बरती जाए और मरीज को तत्काल आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू किया जाए.
सिविल सर्जन ने कहा- घबराने की जरूरत नहीं
सिविल सर्जन ने जिलेवासियों से अपील की कि घबराने की जरूरत नहीं है. स्वास्थ्य विभाग किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए