वाहन की चपेट में आने से बकरी मरी, सड़क जाम
शहरग्राम मुख्य सड़क पर चमरखी गांव के समीप बुधवार को एक बकरी तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से मर गयी.
महेशपुर. महेशपुर- शहरग्राम मुख्य सड़क पर चमरखी गांव के समीप बुधवार को एक बकरी तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से मर गयी. जानकारी के अनुसार महेशपुर की ओर से एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बकरी मर गयी. वही बकरी मालिक चिया राय समेत आसपास के लोगों ने आक्रोशित होकर सड़क जाम कर दिया, जिससे सड़क के दोनों वाहनों की लंबी कतारें लग गयी थी. आक्रोशित ग्रामीणों ने कहा कि तेज रफ्तार वाहनों से कभी आदमी तो कभी मवेशियों के जान जा रहे हैं. लोग बकरी का मुआवजा देने की मांग पर अड़े थे. समाचार लिखे जाने तक घटना स्थल पर पुलिस नहीं पहुंची थी. सड़क जाम जारी था.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए