प्रेम व भाईचारे के साथ मनाया गया ईद-उल-अजहा

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को कुर्बानी का पर्व ईद-उल-अजहा प्रेम व भाईचारे के साथ मनाया गया.

विज्ञापन

17 जून फोटो संख्या 01 कैप्शन नमाज अदा करते लोग प्रतिनिधि, पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को कुर्बानी का पर्व ईद-उल-अजहा प्रेम व भाईचारे के साथ मनाया गया. मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पाकुड़िया, मोंगलाबान्ध, लकड़ापहाड़ी, राजपोखर, पलियादहा, डोमनगड़िया, फुलझिनंझरी ग्राम स्थित मस्जिदों और ईदगाहों में इक्कठा होकर बकरीद की नमाज अदा की. एक-दूसरे के गले मिलकर बकरीद की बधाई दी. इस दौरान इमामों और मौलानाओं ने अल्लाह के प्रति समर्पण, प्रेम और क्षमा का संदेश दिया. बताया गया कि यह पर्व विश्व प्रेम, भाईचारे, त्याग और सेवा भाव का संदेश देता है. बकरीद कुर्बानी का दिन है. प्यारे वस्तु की कुर्बानी दी जाती है. नमाज अदा करने के बाद बकरे की कुर्बानी दी गयी व उसे तीन हिस्सों में बांट कर एक हिस्से को गरीबों में बांटा गया, जबकि दूसरे हिस्से को अपने रिश्तेदारों एवं परिचितों के घर भेजा गया. वहीं शेष एक हिस्से का उपयोग स्वयं किया गया. पर्व में किसी प्रकार का व्यवधान न हो इसके लिए जगह-जगह पर पुलिस गश्त करती रही.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola