मौसम में बदलाव होने से लोगों को गर्मी से राहत, जगह-जगह जलजमाव से लोग रहे परेशान

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 May 2024 7:06 PM

विज्ञापन

मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला-बदला नजर आया. मौसम में बदलाव होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है. वहीं जगह-जगह जलजमाव से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन

पाकुड़. मौसम में बदलाव होने से लोगों को जहां एक ओर गर्मी से राहत मिली है, वहीं दूसरी ओर जगह-जगह जलजमाव से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. गुरुवार को मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला-बदला नजर आया. दोपहर तीन बजे के करीब बादलों की आवाजाही बनी रही. आसमान में बादलों की आवाजाही से मौसम के तल्ख तेवर में आयी नरमी से लोगों ने राहत की सांस ली है. उमड़-घुमड़ कर आये बादलों से बारिश के आसार बने रहे. करीब एक घंटे तक झमाझम बारिश भी हुई. बता दें कि दो दिन पूर्व मौसम के तेवर में बदलाव दिखा था. मौसम के बदलाव को देखते हुए जिले के किसान अच्छी बारिश होने की कामना कर रहे हैं. वहीं मौसम सुहावना होने के बाद बाजार में चहल-पहल रही. लोग छोटे बच्चों को भी लेकर बाजार में निकलते दिखे. इधर, जलजमाव की स्थिति को देखते हुए नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी राज कमल मिश्रा ने बताया कि साफ-सफाई को लेकर नगर परिषद क्षेत्र में तीन यूनिट काम कर रही है. बरसात के पूर्व नाला की सफाई कर दी जाएगी. लोगों को परेशानी ना हो, इसके लिए नाला सफाई का काम प्रारंभ कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola