डीपीआरओ ने उदयनारायणपुर पंचायत का लिया जायजा
पाकुड़. डीपीआरओ प्रीतिलता मुर्मू ने शनिवार को पाकुड़ प्रखंड की उदयनारायणपुर पंचायत सचिवालय का निरीक्षण किया.
संवाददाता, पाकुड़. डीपीआरओ प्रीतिलता मुर्मू ने शनिवार को पाकुड़ प्रखंड की उदयनारायणपुर पंचायत सचिवालय का निरीक्षण किया. इस दौरान विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, नागरिक सेवाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने पंचायत उन्नति सूचकांक (पीएआइ 2.0) तथा स्थानीय सतत विकास के लक्ष्यों का भी जायजा लिया. उन्होंने अभिलेखों के संधारण, योजनाओं के क्रियान्वयन तथा नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की गुणवत्ता और पारदर्शिता की जांच की. उन्होंने पंचायत कर्मियों और जनप्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करें. अभिलेखों को अद्यतन रखें. डीपीआरओ ने कहा कि पंचायत सचिवालय ग्रामीण प्रशासन की आधारशिला है. यह सुशासन व जनसमस्याओं के समाधान का केंद्र है. मौके पर जिला परियोजना प्रबंधक (ई-पंचायत) आनंद प्रकाश, मुखिया, पंचायत सचिव एवं अन्य कर्मी थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए