दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर किया गया विचार विमर्श
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Sep 2024 7:10 PM
आगामी दुर्गा पूजा को लेकर तलवाडंगा स्थित महाकाल मंदिर में बैठक हुई.
पाकुड़. आगामी दुर्गा पूजा को लेकर रविवार की शाम हीरानंदनपुर पंचायत अंतर्गत तलवाडंगा स्थित महाकाल मंदिर में बैठक हुई. अध्यक्षता मंदिर समिति के सदस्य राम प्रवेश पासवान ने की. बैठक में मुख्य रूप से दुर्गा पूजा मनाने को लेकर चर्चा की गयी. आयोजन को लेकर बजट तैयार किया. साफ सफाई, लाइटिंग, श्रद्धालुओं के लिए पूजा में व्यवस्था आदि पर विमर्श किया गया. मंदिर समिति के संरक्षक अनुग्रहित प्रसाद ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी दुर्गा पूजा धूमधाम से की जायेगी. इसको लेकर तैयारी की जा रही है. मौके पर मुखिया नीपु सरदार, योगेंद्र ठाकुर, योगेश झा, श्री श्याम झा, अश्वनी झा, प्रवीण कुमार, उत्तम कुमार, बंटी कुमार आदि मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










