पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, छानबीन में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

फाइल फोटो

कालिदासपुर डुंगरी टोला निवासी जीसू टुडू का शव साड़ी के फंदे से पेड़ से लटका मिला है.

विज्ञापन

पाकुड़. मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कालिदासपुर डुंगरी टोला निवासी जीसू टुडू का शव साड़ी के फंदे से पेड़ से लटका मिला है. अब यह हत्या है या आत्महत्या पुलिस इसकी छानबीन कर रही है. ग्रामीणों के अनुसार युवक अपने मामा के घर जाहेर टोला हूल दिवस पर आया था. देर रात तक युवक नहीं लौटा. मामा को लगा की युवक अपने घर डुंगरी टोला गया होगा, क्योंकि डुंगरी टोला और जाहेर टोला के बीच की दूरी लगभग आधे किलोमीटर से कम है. इसलिए रात में खोजबीन नहीं की गयी. सुबह युवक का शव पेड़ से लटकता हुआ देखा गया. ग्रामीणों की ओर से इसकी सूचना मुफ्फसिल थाने को दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनाजोड़ी सदर अस्पताल भेज दिया. मामले में थाना प्रभारी संजीव कुमार झा ने बताया कि एक युवक की ओर से आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola