कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष ने एसआईआर बैठक में उपेक्षा का आरोप लगाया

Updated:
विज्ञापन

कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद इस्लाम ने प्रखंड कार्यालय में बीडीओ द्वारा आयोजित एसआईआर बैठक में उपेक्षा का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि झामुमो, भाजपा और अन्य दलों के प्रतिनिधियों को सूचना दी गई, जबकि उन्हें शामिल होने का नोटिस नहीं मिला। इस कारण वे महत्वपूर्ण बैठक से वंचित रह गए। इस्लाम ने बीडीओ पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए उपायुक्त से मामले की निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पाकुड़िया पिछले दिनों एसआईआर को लेकर प्रखंड कार्यालय में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बुलायी गयी बैठक में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मो इस्लाम ने उपेक्षा का आरोप लगाया है. मो इस्लाम ने आरोप लगाया कि हाल ही में प्रखंड कार्यालय में आयोजित एसआइआर की बैठक में झामुमो, भाजपा सहित अन्य सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बीडीओ द्वारा सूचना देकर आमंत्रित किया गया था, लेकिन कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष होने के बावजूद उन्हें बैठक में शामिल होने के लिए कोई सूचना नहीं दी गयी. इसके कारण वे एसआईआर की महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेने से वंचित रह गए. उन्होंने कहा कि बीडीओ ने उनके साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार किया है, जो अत्यंत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने इस मामले को गंभीर बताते हुए उपायुक्त से निष्पक्ष जांच कराने तथा उचित कार्रवाई करने की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola