हिरणपुर के स्वास्थ्य केंद्रों में अचानक पहुंचे सिविल सर्जन, मचा हड़कंप
हिरणपुर के स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण करते सिविल सर्जन प्रवीण कुमार संथालिया। | Prabhat Khabar Network
सिविल सर्जन प्रवीण कुमार संथालिया ने हिरणपुर प्रखंड के स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं, सुविधाओं और साफ-सफाई का जायजा लेते हुए कर्मियों को मरीजों के प्रति संवेदनशील रहने के निर्देश दिए.
हिरणपुर : सिविल सर्जन प्रवीण कुमार संथालिया ने बुधवार को हिरणपुर प्रखंड क्षेत्र के आयुष्मान आरोग्य मंदिर डांगापाड़ा, तोराई एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डांगापाड़ा का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान सभी संबंधित स्वास्थ्यकर्मी अपने-अपने कार्यस्थल पर उपस्थित मिले. स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन भी सुचारू रूप से होता पाया गया.

सुविधाओं का लिया जायजा
सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली. उन्होंने केंद्रों में साफ-सफाई की व्यवस्था, दवाओं की उपलब्धता तथा मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया.
व्यवस्था बेहतर रखने का निर्देश
इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने को लेकर संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों में आने वाले मरीजों को समय पर बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना सभी स्वास्थ्यकर्मियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है.
लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत
सभी कर्मी पूरी तत्परता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें. उन्होंने मरीजों के साथ संवेदनशील व्यवहार करने तथा स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए