छाई लदे ओवरलोडेड हाइवा को किया जब्त

Updated:
विज्ञापन

हिरणपुर बाजार से मोटर वाहन निरीक्षक सुदीप कुजूर ने की कार्रवाई

विज्ञापन

हिरणपुर. थाना क्षेत्र के हिरणपुर बाजार से मोटर वाहन निरीक्षक सुदीप कुजूर ने एक छाई लदे ओवरलोड हाइवा वाहन को जब्त किया है. जानकारी के अनुसार मोटर वाहन निरीक्षक क्षेत्र भ्रमण के दौरान छाई लदी ओवरलोडेड हाइवा संख्या जेएच 16 एफ/ 3123 को जब्त कर थाने को सुपुर्द किया है. बताया जाता है कि छाई लदे हाइवा वाहन सड़क निर्माण कार्य में ले जाया जा रहा था. इस बाबत एमवीआइ ने बताया कि आवश्यक कागजात मौजूद थे. लेकिन वाहन में छाई पूरी तरह ओवरलोडेड था. उन्होंने कहा कि जुर्माना वसूला जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola