बाइक चालक ने सड़क किनारे खड़े युवक को मारा धक्का, दो जख्मी

Updated:
विज्ञापन

महेशपुर- सोनारपाड़ा मुख्य मार्ग के सोनारपाड़ा गांव के समीप बाइक चालक ने सड़क के किनारे खड़े युवक को जोरदार धक्का मार दिया.

विज्ञापन

महेशपुर. महेशपुर- सोनारपाड़ा मुख्य मार्ग के सोनारपाड़ा गांव के समीप बाइक चालक ने सड़क के किनारे खड़े युवक को जोरदार धक्का मार दिया. इससे बाइक सवार समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. जानकारी के अनुसार नुराई गांव निवासी भुवन घोष पत्नी व बच्चे के साथ सोनारपाड़ा गांव के पास सड़क के किनारे खड़ा था. इसी दरम्यान महेशपुर की ओर से रघुनाथपुर निवासी बाइक चालक अनियंत्रित होकर युवक को सामने से धक्का मार दिया. इससे सड़क किनारे खडे भुवन घोष समेत बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गये. वहीं दो लोग बाल-बाल बच गये. घटना के बाद ग्रामीण दोनों घायलों को इलाज के लिए बंगाल के मुरारोई ले गये. इधर महेशपुर पुलिस बाइक जब्त कर आगे की कार्रवाई करने में जुटी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola