भूदान आंदोलनकारी 93 वर्षीय शिवदत्त भगत का हुआ निधन

पाकुड़िया बाजार निवासी 93 वर्षीय भूदान आंदोलनकारी शिवदत्त भगत का शनिवार को निधन हो गया. शिवदत्त भगत का निधन उनके निज आवास में हृदयगति रुकने से हो गया है.
पाकुड़िया. पाकुड़िया बाजार निवासी 93 वर्षीय भूदान आंदोलनकारी शिवदत्त भगत का शनिवार को निधन हो गया. शिवदत्त भगत का निधन उनके निज आवास में हृदयगति रुकने से हो गया है. उनके निधन की खबर सुनकर पाकुड़िया में शोक की लहर दौड़ गयी है. वे सन 1960 के दशक में विनोबा भावे द्वारा चलाए गए भूदान आंदोलन में पाकुड़िया प्रखंड भुदान कमेटी के संयोजक भी थे. उनका दाह संस्कार जंगीपुर गंगा घाट पर किया गया. भूदान आंदोलनकारी शिवदत्त भगत ने अपने जीवन काल में कई सामाजिक कार्य कर समाज में प्रकाश फैलाने का काम किया है. पाकुड़िया में संचालित उषादेवी सरस्वती शिशु मंदिर की स्थापना में शिवदत्त भगत का उल्लेखनीय योगदान रहा है. विद्यालय के भवन निर्माण को लेकर पाकुड़िया बाजार में बहुत बड़ा भूमि दान किया है, जहां आज भी हजारों बच्चों के जीवन में प्रकाश फैल रहा है. वे 1994 से 2017 तक विद्यालय के अध्यक्ष पद पर रहते हुए विद्यालय को सुशोभित किया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










