घर-घर कचरा उठाव व जलनिकासी की हो बेहतर व्यवस्था : डीसी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और कुपोषण की पहचान के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जायेंगे.

विज्ञापन

पंचायत उन्नति सूचकांक 2.0 के तहत झिकरहटी पूर्वी पंचायत की हुई समीक्षा नगर प्रतिनिधि, पाकुड़ उपायुक्त मनीष कुमार ने झिकरहटी पूर्वी पंचायत में पंचायत उन्नति सूचकांक 2.0 के तहत समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की. बैठक में मुखिया, पंचायत सचिव, बीपीओ, सेविका दीदियां और संबंधित अधिकारी उपस्थित थे. उपायुक्त ने स्वास्थ्य और पोषण पर विशेष ध्यान देते हुए हर परिवार की बेसिक हेल्थ प्रोफाइलिंग कराने का निर्देश दिया. आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और कुपोषण की पहचान के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जायेंगे. स्वास्थ्य उपकेंद्रों की स्थिति में सुधार सुनिश्चित करने को कहा गया. बुनियादी ढांचे के अंतर्गत जर्जर सड़कों की मरम्मत, विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, खेल मैदानों और सामुदायिक भवनों के सुदृढ़ीकरण के निर्देश दिया गया. पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने और जल संरक्षण संरचनाओं को क्रियाशील बनाने पर बल दिया गया. स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिए ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, घर-घर कचरा उठाव, जल निकासी व्यवस्था और पौधरोपण अभियान चलाने को कहा गया. पीडीएस, सामाजिक सुरक्षा, महिला-बाल विकास और शिक्षा योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने तथा विकास कार्यों का दस्तावेजीकरण करने के निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने 24 अप्रैल को पंचायत दिवस पर पंचायत की उपलब्धियों को आदर्श रूप में प्रस्तुत करने का लक्ष्य निर्धारित किया.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola