असामाजिक तत्वों ने तोड़ा दो वाटर एटीएम, शिकायत दर्ज

Updated:
विज्ञापन

नगर परिषद क्षेत्र में लगाए गये दो वाटर एटीएम को असामाजिक तत्वों ने तोड़ दिया गया है.

विज्ञापन

पाकुड़. नगर परिषद क्षेत्र में लगाए गए दो वाटर एटीएम को असामाजिक तत्वों ने तोड़ दिया है. मामले को लेकर नगर परिषद के कनीय अभियंता संजीत मालतो ने थाने में अज्ञात के विरुद्ध शिकायत की है. बताया कि नगर परिषद क्षेत्र के मिशन गेट तथा विवेकानंद चौक में वाटर एटीएम तोड़ दी गयी है. नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी राजकमल मिश्रा ने बताया कि दो वाटर एटीएम में तोड़फोड़ की सूचना मिली है. जेइ को उक्त जगहाें पर जांच के लिए भेजा गया था. जेइ ने जांच प्रतिवेदन समर्पित कियाहै. असामाजिक तत्वों की ओर से तोडा गया है. अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया है. वहीं थाना प्रभारी दिलीप बास्की ने मामले को लेकर आवेदन प्राप्त हुआ है. छानबीन कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola