ePaper

दो अलग-अलग सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत

Updated at : 30 Nov 2024 6:55 PM (IST)
विज्ञापन
दो अलग-अलग सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत

जिले में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सड़क हादसे में एक की मौत हो गयी. पहली घटना लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के करिओडीह करणघाटी की है.

विज्ञापन

पाकुड़/लिट्टीपाड़ा. जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सड़क हादसे में एक की मौत हो गयी. पहली घटना लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के करिओडीह करणघाटी की है. शुक्रवार की देर रात एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे बने डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गयी. हालांकि घटना में किसी को चोट नहीं आई है. जानकारी के अनुसार कार ( जेएच-10सीएच/ 7266) हिरणपुर से करणघाटी की ओर जा रही थी. टिकलूडीह हटिया के समीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे डिवाइडर से टकरा गयी, जिससे अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं दूसरी घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सेजा गांव के पास की है, जहां शनिवार की दोपहर बाद सड़क हादसे में बाइक सवार एक की मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से यह घटना हुी है. घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. थाना प्रभारी संजीव कुमार झा ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो पायी है. पहचान कराने की कोशिश की जा रही है. घटना के बारे में भी जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola