लोस चुनाव को लेकर कसी कमर

महेशपुर : प्रखंड मुख्यालय में माकपा केंद्रीय समिति सदस्य सह झारखंड प्रभारी मदन घोष, प्रकाश विपल्व, जिला सचिव कृष्णकांत मंडल द्वारा मंगलवार को पार्टी कार्यालय का उदघाटन किया गया. उदघाटन के पश्चात डाक बंगला परिसर में आयोजित पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में नेताओं ने हिस्सा लिया. कार्यकर्ता सम्मेलन के मौके पर पंचायत एवं बूथ कमेटी […]
महेशपुर : प्रखंड मुख्यालय में माकपा केंद्रीय समिति सदस्य सह झारखंड प्रभारी मदन घोष, प्रकाश विपल्व, जिला सचिव कृष्णकांत मंडल द्वारा मंगलवार को पार्टी कार्यालय का उदघाटन किया गया. उदघाटन के पश्चात डाक बंगला परिसर में आयोजित पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में नेताओं ने हिस्सा लिया.
कार्यकर्ता सम्मेलन के मौके पर पंचायत एवं बूथ कमेटी का गठन करने एवं आगामी राजमहल लोकसभा चुनाव में पार्टी के घोषित प्रत्याशी ज्योतिन सोरेन को भारी मतों से जिताने का संकल्प लिया गया. सम्मेलन के मौके पर 23 फरवरी को पार्टी के पोलित ब्यूरो सदस्य कॉमरेड वृंदा करात की आयोजित जनसभा को सफल बनाने को लेकर प्रचार प्रसार जोर शोर से कराने पर बल दिया गया.
सम्मेलन को संबोधित करते हुए झारखंड प्रभारी घोष ने कहा कि माकपा ही झारखंड प्रदेश के किसानों, गरीबों, मजदूरों के हितों के प्रति संवेदनशील है. आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को कॉमरेड ज्योतिन सोरेन, ताला बास्की, कृष्णकांत मंडल रमेश टुडू, हुडिंग सोरेन आदि ने भी संबोधित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




