जन्माष्टमी पर राधा-कृष्ण रूप में सजे 85 बच्चे, मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
राधा-कृष्ण के रूप में सजे छोटे-छोटे स्कूली बच्चे | Prabhat Khabar Network
जन्माष्टमी के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर हिरणपुर में राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. 85 बच्चों ने उत्साह से भाग लिया और भारतीय संस्कृति की झलक पेश की.
हिरणपुर : जन्माष्टमी के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर हिरणपुर में राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता आयोजित की गई. इसमें विद्यालय के 85 बच्चों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया.
आपके शहर में
राधा-कृष्ण के पारंपरिक रूप में सजे बच्चों ने भारतीय संस्कृति, संस्कार और सनातन परंपरा की आकर्षक झलक प्रस्तुत की. मुकुट, मोरपंख, बांसुरी और पारंपरिक परिधानों में सजे नन्हे-मुन्नों ने सभी का ध्यान खींचा. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बादल वर्धन एवं प्रणव कुमार शील मौजूद रहे.
अतिथियों ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को भारतीय संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं से जोड़ने का बेहतर माध्यम हैं. प्रतियोगिता के अरुण, उदय एवं प्रभात वर्ग में प्रनील प्रथम, आयुषी द्वितीय और बृष्टि तृतीय रहीं. कक्षा प्रथम से तृतीय वर्ग में सानवी प्रथम, ह्रतमा द्वितीय और रिद्धिमा तृतीय रहीं.
वहीं कक्षा चतुर्थ से सप्तम वर्ग में मिस्टी प्रथम, अनन्या द्वितीय और रोहन चंद तृतीय रहे. प्रधानाचार्य बापिन कुमार दास ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में भारतीय संस्कृति, परंपरा और संस्कारों के प्रति रुचि विकसित करना है. कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के आचार्य-आचार्याओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए