ट्रकों से लूट-पाट मामले में दो से हो रही पूछताछ

Updated at : 10 Jun 2016 2:27 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रकों से लूट-पाट मामले में दो से हो रही पूछताछ

पाकुड़ : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पाकुड़-बरहरवा मुख्य पथ पर सेजा गांव के समीप एक पुल के पास से पिछले दिनों पत्थर से लदे ट्रकों से अपराधियों द्वारा लूट-पाट की घटना को अंजाम दिये जाने मामले में पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उपरोक्त मामले को लेकर […]

विज्ञापन

पाकुड़ : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पाकुड़-बरहरवा मुख्य पथ पर सेजा गांव के समीप एक पुल के पास से पिछले दिनों पत्थर से लदे ट्रकों से अपराधियों द्वारा लूट-पाट की घटना को अंजाम दिये जाने मामले में पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उपरोक्त मामले को लेकर एक ट्रैक्टर चालक द्वारा थाने में अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध एफआइआर कराया गया था. उपरोक्त मामले में पुलिस लगातार अनुसंधान कर रही थी.

सूत्रों के मुताबिक उपरोक्त लूट मामले को लेकर पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं. पुलिस ने बुधवार की रात्रि छापेमारी कर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बगदौड़ा गांव से दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. सूत्रों की मानें तो पूछताछ के दौरान पुलिस को कुछ अहम सुराग भी हाथ लगे हैं. बहरहाल पुलिस का कहना है कि उपरोक्त मामले में सफलता मिलने के बाद ही कोई खुलासा किया जायेगा.

क्या कहते हैं एसपी
एसपी अजय लिंडा ने कहा कि पिछले दिनों उपरोक्त पथ पर हुए लूट की घटना को लेकर पुलिस काफी सक्रिय है. मामले को लेकर पुलिस अपराधियों के काफी करीब है. कुछ लोगों से उपरोक्त मामले को लेकर पूछताछ भी की जा रही है. जल्द ही अपराधी पुलिस के गिरफ्त में होंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola