डीलर्स एसोसिएशन ने की मांग पीडीएस व्यवस्था में हो सुधार

Updated at : 29 Mar 2016 4:18 AM (IST)
विज्ञापन
डीलर्स एसोसिएशन ने की मांग पीडीएस व्यवस्था में हो सुधार

पाकुड़ : झारखंड राज्य सरकारी पीडीएस एसएचजी डीलर्स हॉकर्स एसोसिएशन पाकुड़ इकाई द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी पाकुड़ को पत्र लिख कर जनवितरण प्रणाली में आवश्यक सुधार की मांग की है. पत्र में उल्लेख किया है कि जविप्र दुकानदारों को राज्य खाद्य निगम गोदाम से खाद्यान्न उठाव के लिए जाना वर्जित है, लेकिन डोर स्टेप डिलेवरी व्यवस्था […]

विज्ञापन

पाकुड़ : झारखंड राज्य सरकारी पीडीएस एसएचजी डीलर्स हॉकर्स एसोसिएशन पाकुड़ इकाई द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी पाकुड़ को पत्र लिख कर जनवितरण प्रणाली में आवश्यक सुधार की मांग की है. पत्र में उल्लेख किया है कि जविप्र दुकानदारों को राज्य खाद्य निगम गोदाम से खाद्यान्न उठाव के लिए जाना वर्जित है, लेकिन डोर स्टेप डिलेवरी व्यवस्था में गड़बड़ी के कारण जाना पड़ता है. दुकानदारों का एसआइओ रहने पर भी खाद्यान्न नहीं दिया जाता है.

गोदाम में एसआइओ छुपा लिया जाता है. यहां तक कि बिचौलियों के इशारे पर गोदाम से मनमाने ढंग से खाद्यान्न निर्गत किया जाता है. यहां तक कि 2-3 माह तक एसआइओ रोक कर रखा जाता है. डोर स्टेप डिलेवरी व्यवस्था रहते हुए भी दुकानदारों को खाद्यान्न प्राप्ति के लिए गोदाम जा कर पैरवी करना पड़ता है. गोदाम में दुकानदारों को चार रुपये प्रति क्विंटल की दर से खाद्यान्न के लिए मजदूरों को मजदूरी भुगतान करना पड़ता है. जबकि परिवहन अभिकर्ता को ही उक्त मजदूरी का भुगतान किया जाना है. साथ ही परिवहन अभिकर्ता के द्वारा दुकान में खाद्यान्न पहुंचाने में मनमानी की जाती है.

वहीं प्रत्येक 50 किलो के बोरे में 4-5 किलो कम अनाज प्राप्त होता है. राज्य खाद्य निगम गोदाम पाकुड़ में निजी कर्मचारी एवं बिचौलिया के द्वारा एकाधिकार स्थापित किया गया है. उन लोगों के द्वारा खाद्यान्न निर्गत करने में मनमानी किया जाता है. साथ ही गोदाम में दिन-दहाड़े आपत्तिजनक क्रिया कलाप चलता रहता है जो घोर अनुशासनहीनता का द्योतक है. एसोसिएशन ने एसडीओ से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola