अमड़ापाड़ा में युवक की पत्थर से कूच कर हत्या

Updated at : 16 Oct 2015 3:46 AM (IST)
विज्ञापन
अमड़ापाड़ा में युवक की पत्थर से कूच कर हत्या

अमड़ापाड़ा : थाना क्षेत्र के पाडेरकोला पंचायत के अम्बाजोड़ा गांव के 35 वर्षीय दिनेश मरांडी की हत्या चार-पांच अज्ञात अपराधियों ने पत्थर से कूच कर दी. मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को पाडेरकोला हाट से वापस अपने घर अंबाजोड़ा जा रहा था. वहीं अम्बाजोड़ा मैदान में पूर्व से घात लगाये बैठे चार-पांच की संख्या में […]

विज्ञापन

अमड़ापाड़ा : थाना क्षेत्र के पाडेरकोला पंचायत के अम्बाजोड़ा गांव के 35 वर्षीय दिनेश मरांडी की हत्या चार-पांच अज्ञात अपराधियों ने पत्थर से कूच कर दी. मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को पाडेरकोला हाट से वापस अपने घर अंबाजोड़ा जा रहा था. वहीं अम्बाजोड़ा मैदान में पूर्व से घात लगाये बैठे चार-पांच की संख्या में अपराधियों ने दिनेश मरांडी की हत्या कर दी.

देर रात घर वापस नहीं आने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो मैदान में दिनेश का शव पड़ा हुआ मिला. जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही एएसआइ देवेंद्र कुमार घटना स्थल पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मिली जानकारी के अनुसार दिनेश मरांडी को अपने ही गांव के लोगों से पहले जमीन विवाद था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola