विद्युत उपभोक्ताओं ने किया हंगामा

महेशपुर : बीते शनिवार की देर रात्रि में दर्जनों विद्युत उपभोक्ताओं ने प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में अनियमित तरीके से की जा रही विद्युत आपूर्ति के खिलाफ फ्रेंचाइजी कार्यालय में हंगामा किया. मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस फ्रेंचाइजी कार्यालय पहुंची और आक्रोशित उपभोक्ताओं को समझा बुझाकर शांत कराया. पुलिस अधिकारी द्वारा उपभोक्ताओं […]
महेशपुर : बीते शनिवार की देर रात्रि में दर्जनों विद्युत उपभोक्ताओं ने प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में अनियमित तरीके से की जा रही विद्युत आपूर्ति के खिलाफ फ्रेंचाइजी कार्यालय में हंगामा किया. मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस फ्रेंचाइजी कार्यालय पहुंची और आक्रोशित उपभोक्ताओं को समझा बुझाकर शांत कराया.
पुलिस अधिकारी द्वारा उपभोक्ताओं को कार्यपालक अभियंता विद्युत से बातचीत भी करायी. उपभोक्ताओं ने बताया कि जब से फ्रेंचाइजी कार्यालय खुले है बिजली आपूर्ति व्यवस्था चौपट हो गयी है. उपभोक्ताओं ने कहा कि यदि शीघ्र विद्युत आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




