अनाज वितरण में मनमानी के खिलाफ ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Updated at : 03 Mar 2015 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
अनाज वितरण में मनमानी के खिलाफ ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

फोटो संख्या 3- सडक जाम करते ग्रामीण. प्रतिनिधि, लिट्टीपाड़ा प्रखंड के जोबोडीह गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने मंगलवार को पूर्वाह्न नौ बजे लिट्टीपाड़ा हिरणपुर मुख्य सड़क को घंटों जाम किया. सड़क जाम कर रहे ग्रामीण अनाज वितरण में की जा रही मनमानी पर रोक लगाने तथा लाभुकों को नियमित राशन व केरोसिन मुहैया कराने की […]

विज्ञापन

फोटो संख्या 3- सडक जाम करते ग्रामीण. प्रतिनिधि, लिट्टीपाड़ा प्रखंड के जोबोडीह गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने मंगलवार को पूर्वाह्न नौ बजे लिट्टीपाड़ा हिरणपुर मुख्य सड़क को घंटों जाम किया. सड़क जाम कर रहे ग्रामीण अनाज वितरण में की जा रही मनमानी पर रोक लगाने तथा लाभुकों को नियमित राशन व केरोसिन मुहैया कराने की मांग कर रहे थे. सड़क जाम का नेतृत्व गुपीन हेंब्रम ने किया. जाम के कारण घंटों आवागमन भी प्रभावित रहा. मामले की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रंजीत कुमार सिंह सदलबल जाम स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाया बुझाया. थाना प्रभारी राशन डीलर के विरुद्ध कार्रवाई किये जाने को लेकर वरीय अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराने का भी आश्वासन दिया उसके उपरांत 11 बजे सड़क जाम हटा लिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola