सहिया ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का घेराव

पाकुड़: सदर प्रखंड के दर्जनों सहियाओं ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का घेराव किया.घेराव कर रही सहिया बकाया मानदेय का भुगतान करने, नियमित टीकाकरण तथा गर्भवती माताओं को कार्ड, दवा आदि मुहैया कराने में एएनएम द्वारा की जा रही मनमानी पर रोक लगाने की मांग कर रही थी. दर्जनों की संख्या में सहिया मंगलवार […]
पाकुड़: सदर प्रखंड के दर्जनों सहियाओं ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का घेराव किया.घेराव कर रही सहिया बकाया मानदेय का भुगतान करने, नियमित टीकाकरण तथा गर्भवती माताओं को कार्ड, दवा आदि मुहैया कराने में एएनएम द्वारा की जा रही मनमानी पर रोक लगाने की मांग कर रही थी.
दर्जनों की संख्या में सहिया मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची और केंद्र का घेराव किया. सहिया राखिजा बीबा, फिरदोसी बीबी, पारूल बीबी, स्वर्णकार रविदास आदि ने बताया कि वर्ष 2013 से विभाग द्वारा मानदेय का भुगतान नहीं किया जा रहा है.
गर्भवती माताओं को अस्पताल ले जाने के बाद प्रोत्साहन राशि के भुगतान में भी एएनएम द्वारा सुविधा शुल्क की मांग की जाती है. शिकायत के मुताबिक बीसीजी का टीका देने के एवज में पचास रुपये सुविधा शुल्क भी एएनएम द्वारा मांगी जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




