अगले वित्तीय वर्ष में शहरी क्षेत्र में लगेगी एलइडी लाइट

पाकुड़: 13वें वित्त आयोग की राशि से वित्तीय वर्ष 2015-16 में शहरी क्षेत्र के पुराने वेपर व हाई मास्क लाइट को बदलकर एलइडी लाइट लगायी जायेगी. कचरा निष्पादन, साफ सफाई तथा बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम नगर पंचायत करेगी. यह बतें नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी शिवाजी भगत ने कही. उन्होंने बताया कि अगले […]
पाकुड़: 13वें वित्त आयोग की राशि से वित्तीय वर्ष 2015-16 में शहरी क्षेत्र के पुराने वेपर व हाई मास्क लाइट को बदलकर एलइडी लाइट लगायी जायेगी. कचरा निष्पादन, साफ सफाई तथा बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम नगर पंचायत करेगी. यह बतें नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी शिवाजी भगत ने कही.
उन्होंने बताया कि अगले माह नगर पंचायत बोर्ड की बैठक होगी और सभी वार्ड पार्षदों द्वारा बैठक की सहमति भी दी गयी है. विवाह भवन, राजीव आवास योजना को धरातल पर उतारने के लिए नगर विकास विभाग को प्रस्ताव भेजे गये हैं. राशि आते ही उस पर काम भी चालू किया जायेगा. श्री भगत ने बताया कि शहरी क्षेत्र के भूमिहिनों को राजीव आवास योजना का लाभ दिलाया जायेगा और इसके लिए भूमि अधिग्रहण की भी कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




