वर्चस्व की लड़ाई में कांग्रेस व टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच बमबाजी

फरक्का : सूती थाना क्षेत्र के महलदारपाड़ा गांव में रविवार को कांग्रेस एवं तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गये. दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर बमबाजी हुई और गोली चली. जिसमें दो महिला सहित पांच लोग जख्मी हो गये. घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त है. सैकड़ों ग्रामीण घर छोड़ कर […]
फरक्का : सूती थाना क्षेत्र के महलदारपाड़ा गांव में रविवार को कांग्रेस एवं तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गये. दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर बमबाजी हुई और गोली चली. जिसमें दो महिला सहित पांच लोग जख्मी हो गये. घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त है. सैकड़ों ग्रामीण घर छोड़ कर भाग गये. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौका-ए-वारदात पर पहंुंची और मामले की जानकारी ली.
वहीं पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव में कैंप कर रही है. ताकि किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना ना हो. जानकारी के मुताबिक वर्चस्व की लड़ाई में दर्जनों कार्यकर्ताओं के मकान व पार्टी कार्यालय क्षतिग्रस्त हो गया है. समाचार भेजे जाने तक गांव में तनाव व्याप्त है. घायलों को अस्पताल में भरती कराया गया है. पुलिस आरोपियों की धर पकड़ को लेकर छापेमारी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




