ओके ::: झामुमो ने भाजपा ने राज्य के खनिजों को लूटा : बाबूलाल

Published at :14 Dec 2014 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
ओके ::: झामुमो ने भाजपा ने राज्य के खनिजों को लूटा : बाबूलाल

प्रभात खबर टीम, पाकुड़राज्य बनने के 14 साल के शासनकाल में 28 माह हमें सरकार चलाने का मौका मिला और हमने बेरोजगारों को रोजगार, बच्चों को साइकिल, विद्यालयों को पारा शिक्षक एवं एक गांव से दूसरे गांव को जोड़ने के लिए सड़कें व पुल पुलिया निर्माण कराने का काम किया. झारखंड मुक्ति मोरचा एवं भारतीय […]

विज्ञापन

प्रभात खबर टीम, पाकुड़राज्य बनने के 14 साल के शासनकाल में 28 माह हमें सरकार चलाने का मौका मिला और हमने बेरोजगारों को रोजगार, बच्चों को साइकिल, विद्यालयों को पारा शिक्षक एवं एक गांव से दूसरे गांव को जोड़ने के लिए सड़कें व पुल पुलिया निर्माण कराने का काम किया. झारखंड मुक्ति मोरचा एवं भारतीय जनता पार्टी ने यहां की खनिज संपदाओं को लूटने का काम किया गया है. बाप बेटों की सरकार ने तो बालू जैसे समान को अमीरों के हाथ गिरवी रख दी. राज्य में हमारी सरकार बनी तो 60 दिनों के अंदर हम प्रदेश का हालात बदल देंगे. भ्रष्टाचारियों को जेल भेजने का काम किया जायेगा. उक्त बातें झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी रविवार को पाकुड़ प्रखंड के राजबांध मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कह रहे थे. श्री मरांडी ने पाकुड़ विधानसभा प्रत्याशी असमानारा खातुन के पक्ष में वोट मांगा. वहीं श्री मरांडी ने लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी दानियल किस्कू के समर्थन में आयोजित नावाडीह मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर बरसे और दानियल के पक्ष में वोट मांगा. श्री मरांडी ने रविवार को महेशपुर प्रखंड के खारूटोला मैदान में भी चुनावी सभा को संबोधित किया और पार्टी प्रत्याशी मिस्त्री सोरेन को वोट देने की अपील की. वहीं बरहेट के पंचकठिया संताली के जाहेर स्थान मैदान में बाबूलाल ने चुनावी सभा को संबोधित किया.——————————–सभी फोटो पाकुड़ सेफोटो संख्या 15- सभा को संबोधित करते झाविमो सुप्रिमो बाबूलाल मरांडी.फोटो संख्या 26- जनसभा में उमड़ी भीड़.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola