घंटों हुई बारिश, शहर के कई स्थानों पर जलजमाव

Published at :16 Jul 2013 1:50 PM (IST)
विज्ञापन
घंटों हुई बारिश, शहर के कई स्थानों पर जलजमाव

पाकुड़ : जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार को हुई घंटों बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. झमाझम बारिश की वजह से नगर पंचायत क्षेत्र के आधा दर्जन मुहल्लों में जल-जमाव की स्थिति बन गयी है. नालियों के जाम रहने से जमा कूड़ा व गंदा पानी सड़क पर बहने लगा. इससे लोगों को […]

विज्ञापन

पाकुड़ : जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार को हुई घंटों बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. झमाझम बारिश की वजह से नगर पंचायत क्षेत्र के आधा दर्जन मुहल्लों में जल-जमाव की स्थिति बन गयी है.

नालियों के जाम रहने से जमा कूड़ा व गंदा पानी सड़क पर बहने लगा. इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. करीब दो घंटे तक हुई बारिश की वजह से व्यवसाय भी प्रभावित हुआ है.

बारिश की वजह से समाहरणालय के मुख्य द्वार जमा पानी के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ी. बारिश की वजह से पोस्टऑफिस रोड, पाकुड़ राज हाई स्कूल रोड, केकेएम कॉलेज कुडापाडा रोड, ग्वालपाडा आदि मुहल्लों में रह रहे लोगों को पैदल चलने में परेशानी उठानी पड़ी.

कोंचिंग सेंटरों में पढ़ाई करने जाने वाली छात्राओं को सड़क पर हुए जल जमाव के पैदल चलना दूभर हो गया. इधर, बारिश के बाद किसान खेती में जुटे गये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola