महेशपुर : इनामी नक्सली सुनील गिरफ्तार, गुप्त सूचना पर बामनपोखर के पास पुलिस ने की घेराबंदी

Updated at : 30 Sep 2018 7:55 AM (IST)
विज्ञापन
महेशपुर : इनामी नक्सली सुनील गिरफ्तार, गुप्त सूचना पर बामनपोखर के पास पुलिस ने की घेराबंदी

शुक्रवार की देर रात एसपी के नेतृत्व में चला ऑपरेशन दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग दो नक्सली रात का फायदा उठाकर भाग निकले महेशपुर : शुक्रवार की देर रात महेशपुर थाना क्षेत्र के बामनपोखर गांव के समीप पाकुड़ का आतंक और एक लाख का इनामी नक्सली सुनील मुर्मू को पुलिस अधीक्षक पाकुड़ शैलेंद्र वर्णवाल […]

विज्ञापन
शुक्रवार की देर रात एसपी के नेतृत्व में चला ऑपरेशन
दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग
दो नक्सली रात का फायदा उठाकर भाग निकले
महेशपुर : शुक्रवार की देर रात महेशपुर थाना क्षेत्र के बामनपोखर गांव के समीप पाकुड़ का आतंक और एक लाख का इनामी नक्सली सुनील मुर्मू को पुलिस अधीक्षक पाकुड़ शैलेंद्र वर्णवाल ने पूरी टीम के साथ घेराबंदी कर दबोचा लिया.
बताया जाता है कि सुनील मुर्मू किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में अपने दो साथियों के साथ गांव में जुटा था. इसकी सूचना पुलिस को मिली. इसके बाद एसपी ने देर रात में ऑपरेशन चला कर उसे पकड़ लिया. इस ऑपरेशन में एसपी के साथ डीएसपी मुख्यालय आशीष कुमार महली, एसडीपीओ महेशपुर शशि प्रकाश, पाकुड़ क्यूआरटी टीम, महेशपुर थाना के प्रभारी पुलिस अवर निरीक्षक खद्दी कुजूर, सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.
एसपी ने शुक्रवार की रात करीब 12 बजे प्रभात खबर को बताया कि एक लाख के इनामी नक्सली सुनील मुर्मू-डुमरघट्टी गांव निवासी के दो साथियों के साथ बामनपोखर के समीप किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की गुप्त जानकारी मिली. रात करीब 11 बजे पुलिस टीम जैसे ही महेशपुर-पाकुड़िया मुख्य सड़क पर बामनपोखर गांव के समीप पहुंची. वैसे ही दूसरी तरफ से फायरिंग की गयी. जवाब में पुलिस की तरफ से सात राउंड गोली चलायी गयी. दो लोग फायरिंग करते हुए रात होने का फायदा उठा कर भाग निकले, लेकिन इनामी नक्सली सुनील मुर्मू को एक देसी कट्टा तथा दो गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया गया.
एसपी ने बताया कि सुनील मुर्मू की संलिप्तता कई बड़ी घटनाओं में रही है. पुलिस उसकी गिरफ्तारी को लेकर चौकस थी. शुक्रवार रात 11 बजे जैसे ही सूचना मिली, पुलिस ने तत्काल उक्त जगह की घेराबंदी कर ली. दोनों ओर से फायरिंग के बाद सुनील को पकड़ लिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola