महेशपुर : ट्रैक्टर व बाइक में टक्कर, बाइक सवार दो युवक की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Sep 2018 7:44 AM
महेशपुर : प्रखंड के ग्वालपाड़ा गांव के बाबूपुर मोड़ के पास रविवार को एक ट्रैक्टर व बाइक में टक्कर हो गयी. इससे बाइक पर सवार दो युवक की मौत हो गयी. ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया. वहीं बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गयी. दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो […]
महेशपुर : प्रखंड के ग्वालपाड़ा गांव के बाबूपुर मोड़ के पास रविवार को एक ट्रैक्टर व बाइक में टक्कर हो गयी. इससे बाइक पर सवार दो युवक की मौत हो गयी. ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया. वहीं बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गयी. दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था.
ग्रामीणों ने उसे आनन-फानन में महेशपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक इलाज कर बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. रामपुरहाट के अस्पताल में घायल युवक की भी इलाज के क्रम में मौत हो गयी. बाबूपुर गांव मोड़ के पास महेशपुर-शहरग्राम मुख्य सड़क पर यह दुर्घटना रविवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे हुई. घुमावदार मोड़ के पास ईंट लदे ट्रैक्टर से बाइक टकरा गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










