पाकुड़ : ट्रक के चालक से वसूली करते एएसआइ का वीडियो वायरल

Updated at : 29 Aug 2018 8:21 AM (IST)
विज्ञापन
पाकुड़ : ट्रक के चालक से वसूली करते एएसआइ का वीडियो वायरल

पाकुड़ : पाकुड़िया थाने पुलिस के एएसआइ सरवर खान का ट्रक चालकों से पैसे वसूली करते वीडियो वायरल हुआ है. वीडियो में सरवर खान पुलिस बल के साथ दिन-दहाड़े वसूली करते हुए दिखायी दे रहे हैं. प्रभात खबर को मिले वीडियो में सरवर खान ट्रक चालकों से पैसा लेते हुए यह कह रहे हैं कि […]

विज्ञापन

पाकुड़ : पाकुड़िया थाने पुलिस के एएसआइ सरवर खान का ट्रक चालकों से पैसे वसूली करते वीडियो वायरल हुआ है. वीडियो में सरवर खान पुलिस बल के साथ दिन-दहाड़े वसूली करते हुए दिखायी दे रहे हैं. प्रभात खबर को मिले वीडियो में सरवर खान ट्रक चालकों से पैसा लेते हुए यह कह रहे हैं कि कितना दिया है…

इस पर एक ट्रक चालक कह रहा है कि सर दे दिये हैं… इस पर एएसआइ कहते हैं कि कितना दिया रे सिर्फ कहता है दे दिये… ट्रक चालक से पैसा लेते ही उसे जल्दी से ट्रक लेकर भागने को कहा जाता है. दूसरे ट्रक चालक से सरवर खान कहते हैं कि कौन गाड़ी है…रोज आता है… जिस पर ट्रक चालक कहता है कि हां सर… उसे भी पैसा देने का इशारा एएसआइ करते हैं.

ट्रक चालक आरक्षी को पैसा देता है. इसके बाद ट्रक चालक को ट्रक लेकर निकलने का इशारा किया जाता है… वहीं वसूली करने के बाद खुद एएसआइ भी पुलिस बल के साथ निकल पड़ते हैं. इस संबंध में एसपी शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया.

कहते हैं एसडीपीओ : महेशपुर एसडीपीओ शशि प्रकाश ने इस संबंध में कहा कि यह बहुत गलत है. पुलिस की स्वच्छ छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया है. इसकी सूचना वरीय पदाधिकारियों को दे दी गयी है. साथ ही एएसआइ सरवर खान सहित जो लोग भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ नियम संगत कार्रवाई होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola