वीडियो फुटेज से हो रही उपद्रवियों की पहचान, सर्च अभियान में नौ गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

पाकुड़/महेशपुर : महेशपुर के डांगापाड़ा गांव में बुधवार को एक पशु की कुर्बानी दिये जाने को लेकर भड़की हिंसा के बाद पुलिस गुरुवार को भी काफी सतर्क रही. एसपी शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल सुबह 10 बजे ही महेशपुर थाने पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. इलाके में तनाव बरकरार है, परंतु शांति भी बनी हुई है. […]

विज्ञापन

पाकुड़/महेशपुर : महेशपुर के डांगापाड़ा गांव में बुधवार को एक पशु की कुर्बानी दिये जाने को लेकर भड़की हिंसा के बाद पुलिस गुरुवार को भी काफी सतर्क रही. एसपी शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल सुबह 10 बजे ही महेशपुर थाने पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. इलाके में तनाव बरकरार है, परंतु शांति भी बनी हुई है. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जिला पुलिस, दुमका पुलिस, एसएसबी, रैफ व सीआरपीएफ के जवानों की तैनाती की गयी है. एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ महेशपुर शशि प्रकाश,

आपके शहर में

विज्ञापन

एसडीपीओ पाकुड़ अशोक कुमार सिंह, पुलिस निरीक्षक रामेश्वर प्रसाद व रामचन्द्र राम के नेतृत्व में रैपिड एक्शन फोर्स, सीआरपीएफ, एसएसबी व पुलिस बल के जवानों ने डांगापाड़ा गांव में घंटों सर्च अभियान चलाया, परंतु घरों में कोई नहीं मिला. सभी अपने-अपने घरों से भागे हुए थे. डांगापाड़ा व आस-पास के गांवों में फ्लैग मार्च भी किया गया.

वीडियो फुटेज से हो रही…
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने 6-7 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है, जिनसे थाने में पूछताछ की जा रही है.
पाकिस्तान जिंदाबाद के लगाये गये नारे : एसपी
एसपी शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल ने बताया कि उग्र भीड़ की तरफ से पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाये गये और पाकिस्तान का झंडा भी लहराया गया था. मसजिदों से एनाउंस कर लोगों को इक्ट्ठा होने के लिए उकसाया गया. पुलिस की ओर से समझाने के बाद भी वे नहीं माने और तीन बार पुलिस पर उपद्रवियों की ओर से हमला किया गया. इसके बाद आत्मरक्षा के लिए पुलिस को गोलियां चलानी पड़ी. उन्होंने बताया कि घटना स्थल से बम की सुतली, एक पिस्टल और गोलियां बरामद की गयी है.
तीन प्राथमिकी दर्ज
महेशपुर : महेशपुर थाना क्षेत्र के डांगापाड़ा गांव व थाने से थोड़ी दूरी पर वन विभाग कार्यालय के समीप बुधवार को हुई उपद्रव की घटना मामले में महेशपुर थाने में तीन अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पहली प्राथमिकी डांगापाड़ा गांव में मवेशी को काटे जाने से व पुलिस अधिकारी व कर्मियों को मारपीट कर जख्मी करने से संबंधित की गयी. वहीं दूसरी प्राथमिकी में महेशपुर थाने से थोड़ी दूरी पर हजार की संख्या में उपद्रवियों द्वारा नाजायज मजमा लगाकर धारा-144 का उल्लंघन करते हुए पुलिस पर पथराव, बम चलाने व फायरिंग करने, पथराव में उपायुक्त दिलीप कुमार झा सहित अन्य पुलिस अधिकारियों को गंभीर रूप से जख्मी होने को लेकर की गयी है. बीडीओ महेशपुर उमेश मंडल की लिखित शिकायत पर महेशपुर थाने में सुसंगत धाराओं के तहत दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जबकि तीसरी प्राथमिकी महेशपुर थाना क्षेत्र के तेतुलिया गांव निवासी अली हुसैन के पास से देसी कट्टा बरामद किये जाने को लेकर आर्म्स एक्ट के तहत थाना प्रभारी उमेश चंद्र प्रसाद के लिखित शिकायत पर महेशपुर थाने में दर्ज की गयी है.
बोले एसपी-उपद्रवियों ने लगाये थे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे व लहराये थे पाकिस्तानी झंडा
वीडियो क्लिप में जो लोग दिख रहे हैं, उन्हें चिह्नित किया जा रहा है. रैफ की एक कंपनी, दुमका से जिला पुलिस और जैप की दो कंपनी वहां भेजी गयी है. जैप बोकारो के एसपी नौशाद आलम को अतिरिक्त एसपी के रूप में वहां भेजा गया है. खुद भी वहां की स्थिति पर नजर बनाये हुए हैं.
-राजकुमार लकड़ा, डीआइजी, संताल परगना प्रक्षेत्र
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola