बीडीओ से जजर्र सड़क की मरम्मत कराने की मांग

अमड़ापाड़ा : प्रखंड मुख्यालय के मंदिर चौक से बासमती तक सड़क जजर्र है. इस कारण ग्रामीणों को काफी समस्या हो रही है. सोमवार को सामाजिक कार्यकर्ता नरेशकांत साह ने बीडीओ से जजर्र सड़क के निर्माण की मांग की है. बीडीओ को दिये अपने मांग पत्र में श्री साह ने उल्लेख किया है कि बीते नवंबर […]
अमड़ापाड़ा : प्रखंड मुख्यालय के मंदिर चौक से बासमती तक सड़क जजर्र है. इस कारण ग्रामीणों को काफी समस्या हो रही है. सोमवार को सामाजिक कार्यकर्ता नरेशकांत साह ने बीडीओ से जजर्र सड़क के निर्माण की मांग की है. बीडीओ को दिये अपने मांग पत्र में श्री साह ने उल्लेख किया है कि बीते नवंबर माह में सड़क निर्माण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन शुरू किया गया था और डीसी के आश्वासन पर अनशन खत्म किया गया.
लेकिन महीनों बीतने के बाद भी सड़क का निर्माण नहीं कराया गया है. जिसके कारण लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है. श्री साह ने बीडीओ से शीघ्र सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है. सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं होने पर आंदोलन की भी बात कही गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




